अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। सदर थाना पुलिस टीम ने कोटी पुल के पास नाकेबंदी के दौरान जम्मू कश्मीर के कठुआ निवासी एक व्यक्ति को पांच किलो 30 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस की टीम ने शनिवार दोपहर डेढ़ बजे कोटी पुल के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान कोटी की तरफ से जल्लो राम निवासी कठुआ जेएंडके अपनी पीठ पर एक बैग लेकर आया। पुलिस को देखकर व घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने रोककर उसके बैग की तलाशी ली तो पांच किलो 30 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।