फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कर्फ्यू के उल्लंघन पर 21 मामले दर्ज, 11 गिरफ्तार

Fri, 08 May 2020 05:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में चल रहे लॉकडाउन और कर्फ्यू में ढील की मियाद बढ़ाए जाने के बावजूद लोग इसका उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि पुलिस लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माने से लेकर एफआईआर और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश पुलिस ने 21 मामले दर्ज किए हैं और 11 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। 

विज्ञापन


इनमें पांच मामले कुल्लू, छह चंबा, तीन हमीरपुर, एक बिलासपुर, एक कांगड़ा, एक किन्नौर, दो मंडी और एक-एक शिमला और सिरमौर में दर्ज किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पहले लॉकडाउन से लेकर अब तक कुल 1553 मामले दर्ज किए गए हैं। 1349 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 1398 वाहनों को सीज करने के अलावा 33 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार लोगों से नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। जो लोग नहीं मान रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें