फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बाजार में आग लगने से लाखों का सामान राख

Thu, 03 Jan 2019 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला के राम बाजार में देररात करीब दस बजे बंद दुकान में आग भड़क गई। इससे दुकान में रखा करीब तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं उठता देखकर घूमने निकले राम बाजार के युवक कर्ण ने आसपास के लोगों के साथ फायर कं ट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। दुकान के ताले तोड़ कर मिलकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। अग्निशमन विभाग की टीम भी इसी बीच मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन


आग को दुकान से बाहर फैलने से रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने सराहनीय कार्य किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग के तीनों फायर स्टेशनों से पांच अग्निशमन वाहनों के साथ बचाव दल मौके पर पहुंचा।

कमांड के पास वाहन को खड़ाकर पानी की लाइन जोड़ी गई। हाइड्रेंट से भी अग्निशमन विभाग के जवानों ने लाइन जोड़ कर आग को शांत करने का कार्य किया। आग को 12 बजे तक शांत करने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम लौटी।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही तीनों फायर स्टेशनों से पांच वाटर टेंडर मौके पर पहुंचे थे। रामबाजार में बड़े वाहन न पहुंचने से सेंट थॉमस स्कूल, पंचायत भवन के पास और लोअर बाजार में टनल के पास वाहन खड़े कर दिए थे।

बचाव कार्य को पहुंचे 35 जवानों ने वाटर टेंडर और हाइड्रेंट से लाइन बिछाकर आग को शांत करने का कार्य किया। बताया कि इस आग की घटना में दवाई की दुकान के मालिक मेहर चंद का अनुमानित तीन लाख का सामान जला है। आग लगने के असली कारण साफ नहीं हो पाए हैं।

तो पूरे बाजार में फैल जाती आग
आग बेकाबू हो जाती तो पूरे बाजार की दुकानें और रिहायशी मकान राख हो जाते। आग की सूचना देने वाले युवक कर्ण ने बताया कि दुकान से धुआं उठता देखने के बाद एक पर्यटक तथा पड़ोसियों ने दुकान के ताले को तोड़कर फट्टों को खोलकर आग बुझाने में पूरा सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें