फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर दुकान से उड़ाई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। छोटा शिमला पुलिस थाना से महज सौ मीटर के दायरे में अज्ञात शातिर दुकान के ताले तोड़ कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता परांजल उनियाल ने पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक बताया कि वह छोटा शिमला में किराने की दुकान चलाता है। बुधवार सुबह 8 बजे जब वह दुकान खोलने आया तो दुकान के शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। उनियाल ने बताया कि दुकान में दाखिल होने के बाद देखा तो शातिर दुकान से छह हजार रुपये की नकदी और कुछ पुराने सिक्के ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें