फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंजी में दस साल के बच्चे का अपहरण, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

सैंजी गांव से दस वर्ष का बच्चा लापता हो गया है। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाली मूल का गणेश थापा बीते 13 वर्षों से सैंजी स्थित शीतल कामटा के बागीचे में चौकीदारी का कार्य कर रहा है। गणेश का दस वर्षीय बेटा अजय थापा एक निजी में चौथी कक्षा में पड़ता है। पुलिस को दिए बयान में पिता गणेश थापा ने बताया कि पांच जून को स्कूल से छुट्टी होने के बाद अजय थापा समोली से रोहड़ू की तरफ बस में गया। इस दौरान उसे कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तब से लेकर आज तक अजय का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू मदन कांत शर्मा ने बताया कि पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें