फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से बहस के बाद नशे में धुत पति ने खुद को घोंप दिया खंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नशे में धुत व्यक्ति ने पहले पत्नी से बहस की और फिर आपा खोकर खुद को ही खंजर घोंप दिया। पुलिस थाना ऊना के तहत झलेड़ा इलाके की घटना में बुरी तरह से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बावजूद उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायल की पत्नी के बयान लेकर आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार झलेड़ा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति राजकुमार दोपहर करीब तीन बजे कथित तौर पर नशे में धुत होकर घर में आया। उसने आते ही उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उसका पति इस कदर आग बबूला हो गया कि उसने चाकू से खुद पर हमला कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। लहूलुहान अवस्था में घायल को 108 एंबुलेंस सेवा से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायल व्यक्ति को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर,डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति के बयान लेने के बाद ही मामले की सच्चाई पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें