फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टैक्स चुकाए शिमला पहुंची बसों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। टूरिस्ट सीजन के दौरान बाहरी राज्यों से टूरिस्ट बसें बिना टैक्स चुकाए शिमला पहुंच रही हैं। परिवहन विभाग के इंस्पेक्टरों द्वारा किए निरीक्षण के दौरान ऐसी चार बसें पकड़ी हैं। परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त परिवहन हेमिस नेगी ने बताया कि इंस्पेक्टर तपेश शर्मा और दीवान ठाकुर ने ढली मशोबरा बॉयफरकेशन और कुफरी में नाका लगा कर वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 168 वाहनों के चालान किए गए। 84 वाहनों के चालान कर मौके पर ही एक लाख बीस हजार जुर्माना वसूला गया। बतौर टैक्सी चलाई जा रही 45 प्राइवेट गाड़ियों के भी चालान किए गए हैं। स्टेट टैक्स न चुकाने वाली 4 टूरिस्ट बसों और 4 कैब के चालान किए गए हैं। निरीक्षण अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें