फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के लिए आवश्यक
विज्ञापन


खड्ड में नहाते समय सैलानी डूबा, मौत
हरियाणा से किन्नौर, कल्पा घूमने आए थे छह दोस्त
शोल्डिंग के पास खड्ड में नहाने के दौरान घटी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। हरियाणा के एक पर्यटक की खड्ड में नहाते समय डूब जाने से मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर पर्यटक का शव बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भावानगर अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के छह युवक कृष्ण राणा, शुभम, जोगिंद्र, रंजन, संदीप और विकास निजी वाहन एचआर 16वी-8670 में हिमाचल के किन्नौर कल्पा में घूमने आए थे। जब सभी कल्पा से वापस आते हुए शोल्डिंग पहुंचे तो खड्ड में नहाने के लिए उतरे। जहां विकास (34) पुत्र राम किशन, मकान नंबर 453 आदर्श नगर सोनीपत की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के साथियों ने पुलिस को बताया कि जब सभी नाले में नहा रहे थे तो विकास पानी के तेज बहाव में बह गया और उसका कोई पता नहीं चल पाया। उन्होंने पुलिस थाना भावानगर में घटना की सूचना दी। जिस पर एएसआई लायक राम की अगुवाई में एक टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। पुलिस टीम ने खड्ड के दोनों तरफ तलाश करने पर कुछ दूरी पर विकास का शव बरामद किया गया। विकास के सिर पर गहरी चोट पाई गई है। डीएसपी भावानगर अमर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी शव का पोस्टमार्टम किया जाना है और रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस थाना भावानगर में आईपीसी धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें