फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहालगढ़ में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब की निहालगढ़ पंचायत में 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। युवक के जेब से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। युवक पिछले कुछ दिनों से तनाव में रहता था।
रविवार को निहालगढ़ के युवक भजन सिंह(26) पुत्र रण जोत सिंह ने घर के पंखे से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि रविवार को परिवार किसी कार्यक्रम में गया था। इस दौरान युवक ने गले में फंदा लगा कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मृतक के पिता स्थानीय गुरुद्वारा में पाठी के रूप में कार्यरत हैं। कहा जा रहा है की युवक कुछ आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहता था। इसलिए उद्योग में भी कार्य के लिए जाता था। कुछ दिनों से काफी तनाव में रहता था। जांच टीम ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस टीम ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। मृतक का लिखा सुसाइड नोट और शव कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा शुरुआती जांच में युवक के डिप्रेशन में रहने की बात सामने आई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
-पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर छानबीन की शुरू
-युवक की जेब से सुसाइड नोट भी हुआ बरामद
-युवक आर्थिक तंगी से परेशान बताया जा रहा
--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें