फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी महकमे ने जब्त की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आबकारी एवं कराधान विभाग शिमला की ओर से जिला शिमला में चार स्पेशल टास्क फोर्स टीमें गठित की गई हैं। विभाग के उप आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया कि शराब की तस्करी पर नजर रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टास्क फोर्स टीमें सितंबर माह के अंतिम सप्ताह से रामपुर, रोहड़ूू, चौपाल, नेरवा, ठियोग, नारकंडा, कुमारसैन, सुन्नी, शिमला, शोघी, टूटु, धामी, धणाहट्टी के मुख्य और संपर्क मार्गों की निगरानी कर रही हैं। शराब के ठेकों, बीयर बार और ढाबों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत सात हजार लीटर शराब जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें