फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31

विज्ञापन
विज्ञापन
29 लाख के लूट मामले में तीनों आरोपी पांच दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। बद्दी विवि के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप से एटीएम में पैसे डालने वाले कर्मियों से 29 लाख की लूट के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस खर्च किए गए 12 लाख का पता लगाने और लूट में प्रयुक्त की गई बाइक को रिकवर करने के लिए आरोपियों से पूछताछ करेगी।
पुलिस ने 29 लाख रुपये जिस बैग में डाले गए थे, उसे रिकवर कर लिया है। पुलिस ने इस लूटपाट की गुत्थी को एक पखवाड़े में ही सुलझा लिया है। एटीएम में पैसे डालने वाली एजेंसी का ही पूर्व कर्मी मास्टर माइंड निकला है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों दीप सिंह निवासी चरनियां, तहसील कालका, जिला पंचकूला और उसके दो अन्य साथियों सोतवाला गांव निवासी हरमेश कुमार और तरेमस सिंह को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी दीप सिंह बैंक में कैश डालने वाली एजेंसी में काम करता था और पिछले ही महीने नौकरी छोड़ी थी। बरोटीवाला के एक उद्योग में काम करता था और यही एटीएम में पैसे डालने वाले कर्मचारियों और इस कार्य में इस्तेमाल होने वाली बाइक के मालिक से बराबर संपर्क में रहा। जबकि हमरेश मैकेनिक का काम करता है और तरसेम घर पर ही रहता है। रातों रात अमीर बनने की चाह में इन युवकों ने यह प्लान बनाया, लेकिन मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बद्दी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। इस दौरान बाइक को रिकवर करने सहित खर्च किए गए पैसों के बारे में पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें