फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली एंबुलेंस चालक ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शराब के नशे में धुत एक एंबुलेंस के ड्राइवर ने पुलिस के साथ हाथापाई की। जब उसे पकड़ कर मेडिकल के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर भी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ उलझ पड़ा। यह ड्राइवर शहर की स्वयंसेवी संस्था में काम करता है। मामला रविवार रात का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी रात को नशे में धुत होकर ढली टनल में वहां से गुजर रही गाड़ियों के आगे खड़ा हो रहा था। वह अपने कपड़े भी उतारने लगा। इसी दौरान थाना ढली से पुलिस पार्टी गश्त पर पहुंची। टीम में एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल थे। उन्होंने आरोपी को काबू करने की कोशिश की लेकिन वह उल्टे उनके साथ मारपीट करने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे काबू किया गया और अस्पताल ले जाया गया, वहां भी उसका उत्पात जारी रहा। हेडकांस्टेबल की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच डीएसपी सिटी कर रहे हैं। बात करने पर डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें