शिमला। मशोबरा में गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को पांच सौ ग्राम चरस के साथ पकड़ कर हिरासत में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मशोबरा चौकी से रमेश चंद की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त पर थी। गश्त के दौरान शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक से 516 ग्राम चरस बरामद की गई। ढली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। एसपी सौम्या सांबशिवन ने पुष्टि की है।