फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में लुढ़की, दो लोगों की मौत

Sat, 16 Mar 2019 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ढली बाईपास सड़क पर देर रात एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इनकी पहचान संतराम (53) पुत्र जीतराम गांव रगड़ा हकीमपुर पिंजौर और रामचंद्र गुप्ता (57) पुत्र संतलाल हाउस नंबर 1849 बसंत विहार कालका के रूप में हुई हैं। हादसा वीरवार देर रात हुआ।

विज्ञापन


एक एंबुलेंस चालक ने यहां दीपक गेस्ट हाउस के पास गाड़ी को सड़क से नीचे की तरफ पलटा हुआ देखा। इसके बाद चालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन दोनों लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शुक्रवार को पुलिस ने इन दोनों लोगों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है।

पुलिस के मुताबिक इनमें से एक व्यक्ति ठेकेदारी का काम करता है और मशोबरा में अपने रिश्तेदार के पास काम के सिलसिले से आए थे। मशोबरा से वापस दोनों कालका की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ढली के पास कार दुर्घटना का शिकार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने इन्हें मृत घोषित किया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। ढली पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दुर्घटना कैसे घटी। वहीं दुर्घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया था। इसका बाद परिजन शिमला पहुंचे और शवों को उनके हवाला किया गया। परिजनों के अस्पताल पहुंचते ही माहौल काफी गमगीन हो गया था। परिजनों की दर्दनाक चीखों से हर किसी की आंख नम थीं। अस्पताल आए लोग पीड़ितों को ढांढस बंधाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें