फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशाड़ा ढांक में मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

झाकड़ी थाना के तहत रविवार को पशाड़ा ढांक में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की जेब से आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान गुरमेल सिंह (49) पुत्र वरियाम, निवासी देहरा, डाकघर जंबल, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति दारगोरा सड़क से नीचे पशाड़ा ढांक में गिरा पड़ा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को करीब 100 मीटर नीचे ढांक से बाहर निकाला। डीएसपी देव नेगी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेेरी अस्पताल भेज दिया। मामला दर्ज छानबीन की जा रही है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें