दसवीं कक्षा की छात्रा का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर मामला दर्ज हुआ है। परिजनों ने पुलिस चौकी घट्टा में शिकायत दर्ज करवाई। इसमें तीन युवकों पर संदेह जताया जा रहा है। सभी के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक छात्रा की मां को पता चला कि सोशल मीडिया में बेटी का अश्लील फोटो शेयर हुआ है। पड़ताल में पता चला कि एक लड़के ने यह फोटो शेयर किया है। इसी तरह आगे भी ये फोटो शेयर होता रहा।
उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाया है। शिकायत पर जोगिंद्रनगर पुलिस थाना में आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घट्टा पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।