फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 ग्राम चिट्टा, दो लाख नकदी और 23 ग्राम सोने के साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2020 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, इंदौरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डमटाल पुलिस ने रविवार रात को भदरोया में दबिश के दौरान 103.83 ग्राम चिट्टा, करीब दो लाख की नकदी, 23 ग्राम सोने के जेवरात और तीन कारों समेत एक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। डमटाल पुलिस थाना ने सूचना के आधार पर एएसआई हामिद मोहम्मद की अगुवाई में देर रात्रि भदरोया गांव में एक घर पर दबिश दी।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने 103. 83 ग्राम चिट्टा और 2,19,220 रुपये और 23 ग्राम सोने के जेवरात सहित तीन कारों को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी लवजीत, बचनी देवी व अनुबाला वासी भदरोया को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी नुरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक युवक ओर दो महिलाओं को नकदी और नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें