फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाती के अन्न प्राशन के लिए जम्मू जा रहा था परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर सरू के समीप हुआ सड़क हादसा बसोहली में भाई और मां के आने का इंतजार कर रही बेटी को कभी न भरने वाला जख्म दे गया। इस हादसे में उसके भाई और मां की मौत हो गई। बेटी ने दोनों को बेटे के अन्न ग्रहण कार्यक्रम के लिए आमंत्रण भेजा था। मां और भाई को बसोहली पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए गाड़ी भी बसोहली से भिजवाई थी। मगर उसे क्या पता था कि जब उसकी मां और भाई बसोहली के लिए रवाना होंगे तो कुछ ही दूर पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगी। इस हादसे से जहां बसोहली में शोक की लहर दौड़ गई है, तो वहीं चंबा शहर के जनसाली में भी मातम छा गया है। गौरतलब है कि कमलेश कुमारी की तीन बेटियां हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। कमलेश के पति का पहले ही देहांत हो चुका है। कमलेश बेटे के साथ शहर के जनसाली मोहल्ले में रहती थी। बसोहली में ब्याही बेटी ने घर मां और भाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। कमलेश बेटे विकास के साथ बसोहली के लिए रविवार दोपहर बाद गाड़ी से रवाना हुई। मगर गाड़ी सरू के समीप पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके चलते मां बेटे समेत चालक की जान चली गई है। हादसे से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं बेटी उस घड़ी को कोस रही होगी जब उसने मां और भाई को निमंत्रण दिया था। वहीं गाड़ी गहरी खड्ड में गिरने से शवों को निकालने में भी पुलिस और प्रशासन को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें