आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के शनिवार को तीन और मामले सामने आए हैं। दो मरीजों की हालत को देखते हुए डॉॅक्टरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया। एक मरीज को ओपीडी में उपचार के बाद घर भेज दिया है। आईजीएमसी के डॉ. राहुल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। आईजीएमसी में लगातार स्क्रब टायफस के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को मंडी के पांच साल के बच्चे का केस पॉजिटिव आया है। बच्चे की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे अस्पताल में दाखिल कर दिया है। कुल्लू की रहने वाली 65 साल की महिला भी अस्पताल में दाखिल है।