फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में पलस्तर कर रहे मजदूर गिरे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के मल्याणा में तीन मंजिला मकान में पलस्तर करते वक्त दो मजदूर अचानक गिर गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। बीते शनिवार शाम करीब 6 बजे यह हादसा हुआ। मकान की बाहरी दीवारों पर मजदूर पलस्तर कर रहे थे, इसी दौरान अचानक गिर गए। सूचना मिलते ही ढली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपचार के लिए दोनों मजदूरों को आईजीएमसी ले गई लेकिन एक मजदूर अब्दुल (37) की रास्ते में ही मौत हो गई। मोहम्मद दिलाल (26) चिकित्सकों की रेखदेख में उपचाराधीन है। दोनों मजदूर बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों मजदूर निजी ठेकेदार के पास दिहाड़ी में काम करते थे। ठेकेदार ने एक निजी मकान में पलस्तर का ठेका ले रखा था।
विज्ञापन

शनिवार शाम को जब दोनों मकान की तीसरी मंजिल की बाहरी दीवारों में पलस्तर कर रहे थे तो अचानक बलियों का पेड हिल गया और एक बली स्लिप हो गई। बली स्लिप होने से दोनाें जमीन पर आ गिरे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना ढली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें