फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार से 1.7 किग्रा चरस पकड़ी

Mon, 15 Aug 2016 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी पुलिस ने भरवाईं में एक कार सवार को 1 किलो 700 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान मंडी जिले की कटौला तहसील के नाडल गांव निवासी गुड्डू के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिंतपूर्णी पुलिस ने भरवाईं थाना के पास भरवाईं-मुबारिकपुर रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान देहरा की ओर से आ रही सफेद रंग की कार को चेकिंग के लिए रोका गया, जिस पर कार चालक अचानक घबरा गया। इस पर पुलिस को शक हुआ और कार की तलाशी लेने पर चालक की सीट के साथ हैंड ब्रेक के पास रखे बैग को चेक किया गया।

इस दौरान बैग से पॉलिथीन के लिफाफे में एक किलो 700 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 20 मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें