फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के जुल्मों से तंग आकर पिता ने की आत्महत्या

Sat, 18 Oct 2014 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के जुल्म से दुखी होकर कथित रूप से गोबिंदसागर झील में कूद कर आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग रिटायर फौजी का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को बजुर्ग का शव कोट इलाके में पावर हाऊस के समीप देखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

उधर, इस मामले में पुलिस ने बुजुर्ग के पुत्र आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मझारी इलाके के अजेब सिंह ने भाखड़ा बांध के लिए बनी गोबिंदसागर नहर में कूद कर अपनी जान दी थी।

महेंद्र नामक एक ग्रामीण ने बुजुर्ग अजेब सिंह के बेटे जसपाल पर ही आरोप लगाया था कि उसकी वजह से वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए विवश हुआ।

अजेब सिंह फौज से सेवानिवृत्त हुए थे। एसएचओ कोट गुरदीप सिंह ढिल्लो ने बताया कि बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया है। इस मामले में बेटे के खिलाफ भादंसं की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें