फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल के युवक से 4.50 ग्राम चिट्टा किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल के युवक से 4.50 ग्राम चिट्टा किया बरामद
विज्ञापन

शिमला। बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत एक युवक को 4.50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक से नशे का पदार्थ कब्जे में लेकर उसे गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान लक्ष्मी सिंह (26) पुत्र टेकचंद गांव सुंडली, जुब्बल के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से इसे रिमांड मिली है। बालुगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार सुबह बालुगंज पुलिस आईएसबीटी के पास गश्त पर थी। इसी बीच एक युवक संदिग्ध हालत में था। इसके पास एक बैग था। पुलिस ने युवक से तलाशी की तो उससे अंदर एक थैली में भूरे रंग का पदार्थ था। जांच करने पर यह पदार्थ चिट्टा निकला। इसी बीच पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी युवक को अदालत में पेश करने के बाद इसे पुलिस रिमांड पर भेजा है। युवक से पूछताछ में पता किया जाएगा कि आखिर वह चिट्टा कहा से लेकर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें