फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर-बाइक की टक्कर में पंजाब के पर्यटक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कुफरी के पास सड़क हादसे में पंजाब के पर्यटक की मौत हो गई। इसकी पहचान राजेंद्र पुत्र गुरुदीप सिंह, गांव कोटपुरा, फरीदकोट पंजाब के रूप में हुई है। हादसे के बाद इसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक कुफरी जा रहा था। कुफरी पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। रविवार करीब साढ़े ग्यारह बजे कुफरी के समीप आईएचएम के पास कैंटर और मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत हो गई। राजेंद्र मोटरसाइकिल पर सवार था। लोगों ने इसे उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। तब तक इसकी मौत हो चुकी थी। कैंटर कुफरी से ढली की ओर आ रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर ने बताया कि कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें