शिमला। लोअर बाजार में दुकान में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, सामान को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने के आरोप में सदर थाना शिमला में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने राजन कपूर निवासी लोअर बाजार की शिकायत पर यह कार्रवाई अमल में लाई है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2), 352, 115(2), 332(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार धर्मपाल कपूर, दिनेश, सौरभ, दीप्ति और कुलदीप उसकी दुकान में घुस आए। आरोपियों ने दुकान में झगड़ा किया और शिकायतकर्ता, उसके परिवार के सदस्यों और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत में दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाने और सामान को इधर-उधर बिखेरने के साथ-साथ धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो