फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़क निर्माण कार्य में बाधा, तोड़फोड़ और धमकी देने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पुलिस थाना ढली क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और मजदूरों को धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार रोहित दर्शन भल्ला ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग से अनुमति मिलने के बावजूद पलविंदर सिंह उसके भाइयों और अन्य सहयोगियों ने अधिकृत सड़क बहाली कार्य में बाधा उत्पन्न की। आरोपियों ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को धमकाया और जेसीबी मशीन की सहायता से पीडब्ल्यूडी की सड़क और रिटेनिंग वॉल को नुकसान पहुंचाकर निर्माण स्थल तक जाने का रास्ता अवरुद्ध कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(3), 324(3) एवं 3(5) के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें