क्रिकेट विश्व कप के धर्मशाला में होने वाले मैच के ऑफलाइन टिकट काउंटर पर मैचों से तीन से चार दिन पहले मिलेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के मैच को छोड़कर बाकी चार मैचों के टिकट ऑनलाइन मिल रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के टिकट न मिलने से क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी और रोष है। बुक माई शो वेबसाइट पर भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट अभी भी कमिंग सून आ रहा है।
ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के हाथ मायूसी ही हाथ लग रही है। मैचों से तीन से चार दिन पहले ऑफ लाइन टिकट काउंटर लगाने जाएंगे। इसमें बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच सात अक्तूबर होने वाले मैच के लिए 4 अक्तूबर को टिकट काउंटर लगाया जाएगा। इंग्लैंड और बांग्लादेश के मैच के लिए सात अक्तूबर से टिकट काउंटर लगाया जाएगा। वहीं 17 अक्तूबर के मैच के लिए 13 अक्तूबर को काउंटर की व्यवस्था की जाएगी।
22 अक्तूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैच के लिए 18 अक्तूबर से ऑफलाइन टिकट काउंटर स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा 28 अक्तूबर को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने मैच के लिए 25 अक्तूबर से टिकट काउंटर की व्यवस्था की जाएगी। एचपीसीए के सचिव परमार ने कहा कि धर्मशाला में होने वाले विश्व कप के मैचों के लिए चार दिन पहले ऑफलाइन टिकट काउंटर लगाने की व्यवस्था की जाएगी। चार अक्तूबर को पहले मैच के लिए टिकट ऑफलाइन मिलना शुरू हो जाएगी।
आज बांग्लादेश, कल पहुंचेंगे अफगानिस्तान के खिलाड़ी
विश्व कप के लिए आज से विदेशी टीमों का आना शुरू जाएगा। 7 अक्तूबर को होने वाले पहले मैच के लिए बांग्लादेश की टीम मंगलवार 3 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे विशेष विमान से गगल हवाई अड्डा पर उतरेगी। इसके बाद टीम सीधे होटल रेडिसन ब्लू रवाना होगी। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम 4 अक्तूबर को दोपहर एक बजे गगल पहुंचेगी। अफगानिस्तान टीम में हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, और नवीन उल हक रहेंगे। बांग्लादेश की टीम 4 अक्तूबर को अभ्यास करेगी।
बांग्लादेश की टीम
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन कुमेर दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब।