फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में क्रिसेंट स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के क्रिसेंट स्कूल ने छठी ग्रैपलिंग राज्य चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नौ पदक जीते हैं। इनमें छह स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों का चयन अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद ने बताया कि प्रतियोगिता इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान क्रिसेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें