शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के ललित कला हॉल में आयोजित समूह कला प्रदर्शनी में चित्रकला और क्राफ्ट वर्क दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। शिमला अटेलिएर की ओर से आयोजित ए लिटिल बिट ऑफ एवरीथिंग प्रदर्शनी में आठ कलाकारों की करीब 80 कलाकृतियां प्रदर्शित की हैं। इसमें दर्शकों को मूर्तिकला से लेकर प्रिंटमेकिंग तक कला के विभिन्न रूपों को एक ही छत के नीचे देखने का अवसर मिल रहा है। चित्रकार विकास रॉ ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य कलाकारों को अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ दर्शकों से संवाद स्थापित करना और कला के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले कलाकारों में आयुष, विरजुन, संदीप, दिव्या, हर्षिता, पल्लवी और अमिता शामिल हैं। यह प्रदर्शनी 31 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। संवाद