शिमला। पंचायतीराज चुनाव के बीच पंचायत नालदेहरा में पूर्व महिला प्रधान पर हुए हमले की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। सीपीआईएम लोकल कमेटी कसुम्पटी के सदस्यों ने इस मामले की कड़ी निंदा की है। पार्टी सदस्यों ने कहा कि पूर्व प्रधान पर हुए हमले पर लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। आग्रह किया कि दोषियों पर कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि इस प्रकार के हमले न हो सकें। कमेटी ने कहा कि कसुम्पटी क्षेत्र के बल्देयां में इससे पूर्व भी एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले में न तो आज तक वास्तविकता सामने आई है और न ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है। सीपीआईएम सचिव जयशिव सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह ठाकुर, अनिता देवी ने कहा कि ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। सीपीआईएम ने सरकार से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ब्यूरो