शिमला। राजधानी में एनडीपीएस मामले में पकड़े युवकों को अदालत ने न्यायिक हिरासत पर भेजा है। एसआईयू टीम ने 24 सितंबर को शोघी-मैहली बाईपास पर आरोपी कुलदीप (30), रज्ञाना और अंकुश (27) कसुपम्टी निवासी से 9.15 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। इनके वाहन को भी जब्त किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को रिमांड के बाद दोबारा अदालत में पेश किया। इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल भेज दिया है। छोटा शिमला थाने पुलिस ने मामले की आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।