फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दुष्कर्म के मामले में आरोपी दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला।अदालत ने 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोष सिद्ध नहीं होने पर बरी कर दिया है। विशेष न्यायालय (दुष्कर्म/पोक्सो) की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। यह मामला 4 जुलाई, 2019 में जुब्बल थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने शिकायत में आरोप लगाए थे कि आरोपी हरीश ने शादी का झूठा वादा करके जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम की धारा 4 और 6 तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर जांच की। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले को साबित करने के लिए 28 गवाहों की जांच की गई। लेकिन, अदालत ने ठोस सबूतों के अभाव से अभियुक्त हरीश को दंडनीय अपराधों के लिए दोषमुक्त कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें