शिमला। एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज चिट्टे के मामले में सबूतों के अभाव में अदालत ने जाखू निवासी रोमित को बरी कर दिया है। यह मामला राजधानी के बालूगंज थाना में 5 अगस्त 2021 में पंजीकृत हुआ था। पुलिस टीम संकटमोचन, तारादेवी और शोघी बैरियर क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर टुटू-तारादेवी विभाजन पर एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका। आरोप लगे थे कि तलाशी के दौरान सीट नंबर-15 पर बैठे रोमित से 5.11 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। अब अदालत ने आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध नहीं होने पर उसे दंडनीय अपराध से दोषमुक्त कर दिया। संवाद