फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दुकान किराया विवाद में दोषी कोर्ट से बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सत्र न्यायालय ने दुकान किराया विवाद से जुड़े चेक बाउंस मामले में कृष्णानगर निवासी रेखा शर्मा को बरी कर दिया है। शिकायतकर्ता भूपिंदर जीत कश्यप यह साबित नहीं कर सके कि 5,29,200 का चेक किसी वैध देनदारी के लिए जारी किया था। अदालत ने शिकायतकर्ता के बयान, किराया अवधि और देनदारी राशि में कई विरोधाभास पाए। इसके अलावा कोई दस्तावेजी प्रमाण भी पेश नहीं किया गया। संदेह का लाभ देते हुए अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रेखा शर्मा ने अप्रैल 2021 में कार्ट रोड स्थित दुकान किराये पर ली थी। साथ ही 900 रुपये प्रतिदिन किराया और 12 प्रतिशत ब्याज तय था। इसी किराया देनदारी को चुकाने के लिए उन्होंने 5,29,200 का चेक जारी किया लेकिन 7 जुलाई 2021 को अपर्याप्त धनराशि के आधार पर बैंक ने अस्वीकृत कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें