फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निगम की कार्रवाई का पार्षदों ने किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए चल रही नगर निगम की कार्रवाई का कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने समर्थन किया है। पार्षदों ने कहा कि बाजारों में आम जनता को चलने फिरने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसमें जो नो वेंडिंग जोन घोषित किए हैं, वहां दुकानें सजाने की मंजूरी नहीं मिलनी चाहिए। भाजपा पार्षद कमलेश मेहता और कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने कहा कि निगम की टीम इसके लिए रोजाना जो कार्रवाई कर रही है, वह सराहनीय है। कर्मचारी धमकियां मिलने के बावजूद अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यह काम चुनौतीपूर्ण है। इसलिए कर्मचारियों को सुरक्षा भी मिलनी चाहिए। दोनों पार्षदों ने कहा कि बाजारों में अतिक्रमण के चलते न सिर्फ पैदल आवाजाही में दिक्कत आ रही है बल्कि आपातकालीन वाहनों को भी गुजरने में समय लग रहा है। नगर निगम गरीबों की रोजी रोटी छीनने के पक्ष में नहीं है लेकिन जो अवैध है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें