शिमला। हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर ने बताया कि परिषद 4 दिसंबर को सुबह 11 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजगढ़, जिला सिरमौर में एक उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य टेलीफोन उपभोक्ताओं को शिकायतें दर्ज करवाने और अनचाही वाणिज्यिक कॉल्स तथा मैसेज से बचने के तरीके बताए जाएंगे। कार्यक्रम में परिषद के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए उठाए कदमों की जानकारी देंगे। इसके अलावा उपभोक्ताओं को टावर लगाने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय और स्मार्टफोन के उपयोग में सतर्कता बरतने के टिप्स भी दिए जाएंगे। सेवानिवृत्त जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सुरेंद्र शर्मा और जीतराम शर्मा उपभोक्ताओं को रोजमर्रा की खरीदारी में सतर्क रहने के बारे में जानकारी देंगे। संवाद