फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि से परिषद चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने देश और प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की है। परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर और उपाध्यक्ष रणजीत सिंह धीमान ने कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से पूरे बाजार पर अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। उत्पादक केंद्रों से सामान पहुंचाने की लागत बढ़ती है जिसका बोझ उपभोक्ता को ही उठाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सब्जियां, दूध, दालें और खाद्य तेल जैसे आवश्यक सामान लगातार महंगे हो रहे हैं। इससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। परिषद ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 का हवाला दिया। इसके तहत हर नागरिक को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने का अधिकार है। प्रशासन को बाजार में कृत्रिम बढ़ोतरी या जमाखोरी रोकने के लिए सतर्क रहना चाहिए। परिषद ने कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें