प्रदेश में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को प्रदेश भर में 21 नए मरीज सामने आए हैं। कांगड़ा में माता-पिता, दो साल की बच्ची समेत 7, हमीरपुर में 10, सोलन के बद्दी में 3 और मंडी जिला से एक मामला आया है। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 894 पहुंच गया है जबकि 376 सक्रिय मामले हैं। 498 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
गुरुग्राम से लौटे कांगड़ा के रेहलू का दंपती और उनकी दो साल की बेटी पॉजिटिव पाई गई हैं। इनके अलावा खुंडियां, जवाली, फतेहपुर से भी नए मामले आए हैं। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर डाढ़ और जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। हमीरपुर में चार मामले नादौन, दो सुजानपुर, दो भोरंज, एक गलोड़ और एक टौणी देवी का है।
बद्दी में तीनों मरीजों का यात्रा इतिहास जुटाया जा रहा है। जिला मंडी के बल्ह घाटी का 28 वर्षीय युवक रिवालसर गुरुद्वारे में संस्थागत क्वारंटीन था। यह युवक 18 जून को गुरुग्राम से लौटा था।