हिमाचल प्रदेश में रविवार को 49 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। चंबा 13, मंडी 8, कुल्लू-शिमला 7-7, कांगड़ा 6, बिलासपुर 5, सोलन 2 और ऊना में एक मामला आया है। हमीरपुर, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और किन्नौर में रविवार को कोई मामला नहीं आया है। पिछले 24 घंटे में 133 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि 6288 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश में एक्टिव केस 841 रह गए हैं।