कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के एक पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 80 वर्षीय संक्रमित ने दम तोड़ दिया। उधर, शनिवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 60 नए मामले आए हैं। मंडी 18, कांगड़ा नौ, ऊना पांच, सोलन नौ, सिरमौर नौ, शिमला दो, बिलासपुर चार, चंबा दो और हमीरपुर में भी दो नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 56873 पहुंच गया है। सक्रिय मामले घटकर 755 रह गए हैं। अब तक 55154 मरीज ठीक हो चुके हैं और 952 संक्रमितों की मौत हुई है।