फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine: हिमाचल सरकार ने केंद्र से मांगीं कोविशील्ड की 10 लाख डोज

Fri, 06 Jan 2023 10:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विभाग का दावा है कि विनिर्माता (एसआईआई) ने हिमाचल सरकार को कोविशील्ड की 10 हजार डोज की पहली खेप शीघ्र देने की बात कही है।  हिमाचल में लाखों लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है। 
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन(सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार ने केंद्र से कोविशील्ड की 10 लाख और कॉर्बेवैक्स की एक लाख डोज मांगीं हैं। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास कोवैक्सीन की महज 13 हजार डोज बची हैं। विभाग का दावा है कि विनिर्माता (एसआईआई) ने हिमाचल सरकार को कोविशील्ड की 10 हजार डोज की पहली खेप शीघ्र देने की बात कही है।  हिमाचल में लाखों लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है। इसके चलते कोविशील्ड वैक्सीन की मांग की गई है। जिलों में वैक्सीन का नाममात्र स्टाक बचा है। इधर, हिमाचल सरकार ने कोविड-19 से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए लगाए गए बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा गया है।

विज्ञापन


अस्पतालों में बिना मास्क के प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। अस्पताल परिसर में भी मरीज के तीमारदारों को एकत्र न होने की सलाह दी गई है। सर्दी, खांसी जुकाम के इलाज के लिए आने वाले मरीजों के कोरोना टेस्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि केंद्र सरकार से वैक्सीन की मांग की गई है। एक सप्ताह के भीतर हिमाचल को वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की चौथी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें