फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी जवान निकला पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रामपुर के ज्यूरी में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में आइटीबीपी का एक और जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जवान को मशोबरा स्थित कोविड केयर सेंटर भेज रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने इस बात की पुष्टि की है। राजस्थान के रहने वाला यह आइटीबीपी का जवान बीते दिनों लौटा है। संस्थागत क्वारंटीन रहने के दौरान जवान को बुखार आया और उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जवान का कोरोना सैंपल लिया। सोमवार को सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, बीते दिन भी चार जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि लगातार मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। अब तक जिले में कुल 60 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 16 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें