फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में किशोरों का टीकाकरण हर हाल में 12 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश

Mon, 10 Jan 2022 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अफसरों के साथ शिमला से वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 41 ऑक्सीजन प्लांट लग चुके हैं। कहा कि बसें 100 फीसदी सवारियों के साथ दौड़ती रहेंगी।  
विज्ञापन
कोविड को लेकर सीएम जयराम ने वर्चुअल बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 15 से 18 साल उम्र के किशोरों का टीकाकरण 12 जनवरी तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 900 से ज्यादा वेंटिलेटर हैं। एंबुलेंस की कमी हुई तो टैक्सी का किराया सरकार देगी। बसें पूरी तरह से लोड नहीं हैं। लिहाजा, बसें 100 फीसदी सवारियों के साथ दौड़ती रहेंगी।  सोमवार को जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अफसरों के साथ शिमला से वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से भी अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 41 ऑक्सीजन प्लांट लग चुके हैं। सबको कार्यान्वित करने को कहा गया है। 98 फीसदी सक्रिय मामलों में मरीज होम आइसोलेशन में हैं। लेकिन संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जो होम आइसोलेशन में हैं, उनकी हरसंभव मदद की जा रही है। काढ़ा, दवाएं, ऑक्सीमीटर आदि उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जो फ्रंटलाइन वर्कर हैं, वे भी संक्रमित हो सकते हैं। उन्हें भी ध्यान रखना होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंदिरों को दर्शनों के लिए खुला रखा गया है। होटलों में प्रोटोकॉल का अनुसरण करने को कहा गया है। सभी पर्यटकों को भी डबल डोज लगवाने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि बर्फीले क्षेत्रों में पर्यटक अगर आए हैं तो वे सुरक्षित स्थान पर ही रहें।

प्रदेश में पहले दिन 7800 लोगों को लगी बूस्टर डोज

वहीं, हिमाचल प्रदेश में पहले दिन 7,800 लोगों को बूस्टर डोज लगी। जिला शिमला, चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू में बर्फबारी के चलते लोगों का बूस्टर डोज लगाने के लिए कम रुझान रहा। प्रदेश में सड़कें यातायात के लिए बहाल होने के बाद यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। रास्ते बंद होने से कई टीम सेंटर तक नहीं पहुंच पाईं। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के 9 माह पूरे करने वाले बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। नौ महीने पूरे होते ही बुजुर्ग सेंटर में आकर टीका लगवा सकेंगे। हिमाचल प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र के डेढ़ लाख बुजुर्ग हैं, जिन्हें कोविड वैक्सीन लगवाए 9 महीने से का समय हो गया है। इसके अलावा 30 हजार फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इस वर्ग को बूस्टर डोज लगाने के लिए सरकार ने ढाई हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। 60 साल आयु वर्ग के लोगों को टीका केंद्र में, जबकि 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और बीमारों को घर में टीका लगाया जाएगा। इस अभियान को 10 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें