शिमला जिले में सबसे अधिक जुब्बल कोटखाई में 25 लोग पॉजिटिव, पुलिस के दस जवान संक्रमित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कोरोना संक्रमण के कारण सोमवार को शिमला जिले में 116 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 2 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक पुरुष 52 वर्षीय और एक महिला 70 वर्षीय है। शिमला शहर में सोमवार को संजौली से तीन, कैथू में तीन, कसुम्पटी में एक, विकासनगर में एक, ढली में चार, भट्टाकुफर में दो, कच्ची घाटी में एक, रामनगर में एक, चौड़ा मैदान और बालूगंज में दो-दो, खलीनी, मालरोड, दाड़गी, आईजीएमसी और डीडीयू में एक-एक, धामी में दो, मशोबरा में एक, रामपुर में 14, टिक्कर में तीन, कुमारसेन और मतियाना में 7, 7 नेरवा में 8, सुन्नी में 2, जुब्बल कोटखाई में 25, कुल्लू से दो और स्पीति से एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं पुलिस के दस जवान संक्रमित निकले हैं।