फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धारकंडा में रोपे देवदार और बान के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से मशोबरा खंड के धारकंडा गांव में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 80 देवदार और बान के पौधे रोप कर ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष अजय सूद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह के सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी हैं। ग्रामीणों ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए समिति का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान खुशी राम, वार्ड सदस्य सुरेंद्र, योगेश बक्शी सहित गांव के करीब 37 लोगों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें