फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राशन सप्लाई ठप करने पर ठेकेदार से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के शनान स्थित राशन गोदाम से खाद्यान्न की सप्लाई बाधित करने वाले ठेकेदार से खाद्य आपूर्ति विभाग ने जवाब तलब किया है। दो सप्ताह पहले शनान गोदाम में ठेकेदार की लेबर काम छोड़कर चली गई थी। इसके बाद संबंधित ठेकेदार ने अधिकारियों के फोन भी नहीं उठाए। इससे गोदाम से राशन की सप्लाई प्रभावित हो गई थी। हालात बिगड़ने पर सिविल सप्लाई कार्पोरेशन ने सख्त रुख अपनाते हुए वैकल्पिक व्यवस्था लागू की थी। ठेकेदार लेबर लेकर शुक्रवार को दोबारा कार्पोरेशन के कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों को बताया कि वह काम करने के लिए तैयार है, लेकिन अधिकारियों ने लिखित जवाब के बिना उसे काम देने से इनकार कर दिया। शनान गोदाम से राजधानी के 50 से अधिक राशन डिपुओं में खाद्यान्न की सप्लाई की जाती है। मौजूदा समय में शनान गोदाम में दूसरे ठेकेदार के माध्यम से काम करवाया जा रहा है। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने बताया कि ठेकेदार की लेबर काम छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की। मौजूदा समय में राशन डिपुओं में समय पर खाद्यान्न पहुंच रहा है और संचालक भी मांग के अनुसार उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें