25 नवंबर को रखी जाएगी निर्माण सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सब्जी मंडी में निर्माणाधीन भवन का काम अब तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके लिए सब्जी मंडी और आसपास के क्षेत्र से वाहनों को हटाना होगा।
लोक निर्माण विभाग ने वाहन मालिकों को 24 नवंबर तक वाहन हटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। इसके बाद 25 नवंबर को यहां निर्माण सामग्री उतारी जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से बीते दिनों इस जगह को समतल करने का कार्य किया गया था। अब जगह समतल होने के बाद निर्माण कार्य का अगला चरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने निर्माण सामग्री मंगवाई है। सामग्री उतारने के लिए अन्य जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण समतल की गई जगह का ही इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में यहां वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसी को देखते हुए विभाग ने वाहन मालिकों को अपने वाहन हटाने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता रजनीश ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। सब्जी मंडी में नगर निगम के भवन निर्माण के लिए जगह समतल कर दी गई है। अब इसी जगह का इस्तेमाल निर्माण सामग्री उतारने के लिए किया जाएगा। ऐसे में यहां वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।