शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में बुधवार को राजनीतिक विज्ञान विभाग और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना, निर्माण प्रक्रिया, संशोधनों और सरकार के प्रमुख अंगों से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में बीए द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल आदर्शों, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्रो. मनीला गुप्ता ने किया। संवाद