फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सराज में मंत्री जगत सिंह नेगी के सामने आपस में उलझे कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर हुई धक्का-मुक्की

Thu, 24 Oct 2024 11:50 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर(मंडी)

सार

मंडी जिले के सराज दौरे के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के थुनाग पहुंचते ही स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी और ठाकुर चेतराम समर्थक मंत्री के स्वागत के दौरान आपस मे उलझ पड़े।
विज्ञापन
मंत्री के सामने उलझे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज दौरे के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के थुनाग पहुंचते ही स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी और ठाकुर चेतराम समर्थक मंत्री के स्वागत के दौरान आपस मे उलझ पड़े। इस दाैरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान जगदीश रेड्डी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर यह सियासी ड्रामे खूब वायरल हो रहा है। इस सियासी ड्रामे को सराज भाजपा जमकर वायरल कर रही है। भाजपा के अनुसार सराज कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर सामने आई है। वहीं, सराज कांग्रेस नेता व कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विजयपाल सिंह ने कहा है कि जोश में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्का सा अनुशासन भूले, लेकिन बाद में सब ठीक रहा और मंत्री जगत सिंह नेगी का कार्यक्रम सफल रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें