शिमला। चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के रुख पर अब भाजपा भी आगे आई है। भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि वह चुनाव आयोग पर सवाल उठाने से पहले तथ्यों पर ध्यान दें। जनता में भ्रम फैलाने से कोई लाभ नहीं होगा। देश से लेकर प्रदेश तक कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे अभियान को लेकर भाजपा भी मोर्चा संभाल रही है। जिला परिषद अध्यक्ष भोपेंद्र सिसोदिया ने कहा कि आयोग की ओर से स्पष्टीकरण दिए जाने के बाद भी कांग्रेस को आरोप-प्रत्यारोप की जगह तथ्यों और आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर अपनी बात रखनी चाहिए। सिसोदिया ने कहा कि सांवैधानिक संस्था से सवाल पूछना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी भी आरोप का आधार तथ्य और कानूनी प्रक्रिया होनी चाहिए। प्रदेश कांग्रेस सरकार रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और ग्रामीण विकास के मुद्दों पर अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करें। संवाद